बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

किसानों को लहूलुहान करने वाले जवान नहीं हो सकते, मोदी को अब किसान सबक सिखायेगा : अलका लांबा

  • August 30, 2021
  • 1 min read
किसानों को लहूलुहान करने वाले जवान नहीं हो सकते, मोदी को अब किसान सबक सिखायेगा : अलका लांबा

नई दिल्ली | हरियाणा के करनाल में किसानो पर बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ देशभर से आवाज उठ रही है | भाजपा और खट्टर सरकार को लोग निशाने पर ले रहे हैं | कांग्रेस ने भी किसानो पर ज्यादती के खिलाफ भाजपा की भर्त्सना की है | कांग्रेस प्रवक्ता और चर्चित नेत्री अलका लांबा ने भाजपा और आरएसएस पर सवाल उठाये हैं | अलका लांबा ने लाठीचार्ज करने वाले जवानो को संघी बताया है | अलका लांबा का यह ट्वीट वायरल हो रहा है |

अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा कि- हमारे किसानों को लहूलुहान करने वाले हमारे जवान (पुलिस) नहीं हो सकते. पुलिस की वर्दी में नागपुर की संघी शाखा से नारंगी आतंकी गोड़सेवादियों के हाथ में लाठी लेकर सीधे किसानों पर हमला करने,उन्हें लहूलुहान कर सबक सिखाने के लिए ख़ास भेजे गए लगते हैं। सबक तो मोदी किसान अब तुझे सिखायेगा।

अलका लांबा ने आगे कहा कि- इस अधिकारी की सोच किसी संघी से कम नहीं, सोच में ही हिंसा है, हिंसा हल नही, दोनों तरफ अपने ही लोग है, एक तरफ किसान तो दूसरी तरफ जवान, बातचीत कर के भी तो बीच का रास्ता या हल निकाला जा सकता है- एक ही देश में अब और कितनी सरहदें बनाओगे और कितना खून बहाओगे ?