बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

मिशन 2022 : समाजवादी पार्टी का सर्वे हुआ पूरा, अलीगढ की सीटों पर ये हो सकते हैं उम्मीदार-

  • November 8, 2021
  • 1 min read
मिशन 2022 : समाजवादी पार्टी का सर्वे हुआ पूरा, अलीगढ की सीटों पर ये हो सकते हैं उम्मीदार-

लखनऊ | मिशन 2022 में जुटी समाजवादी पार्टी से बड़ी खबर है | पश्चिमी यूपी में सपा ने अधिकांश सीटों पर सर्वे पूरा करा लिया है | जल्द ही प्रत्याशियों की सूची जारी होगी | पहले चरण में सौ सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये जायेंगे |

सपा ने अलीगढ की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है | सूत्रों की माने तो अलीगढ की शहर सीट से पूर्व विधायक जफ़र आलम या जमीरउल्लाह सपा के प्रत्याशी होंगे | ज़फर आलम अगर इस सीट पर अड़े तो पूर्व विधायक जमीरउल्लाह कोल सीट से उम्मीदवार होंगे | वहीँ, कोल सीट पर सपा नेता मौ उस्मान या सलमान शाहिद में से कोई एक प्रत्याशी होगा | सूत्र कहते हैं कि सर्वे में मौ उस्मान को ज्यादा अंक मिले हैं, वहीँ संगठन के लिहाज से सलमान शाहिद की दावेदारी मजबूत है | पूर्व विधायक जमीरउल्लाह का नाम भी इस सीट पर है |

बरौली से सपा में एक अन्य दल के विधायक का नाम चर्चा में है | अगर विधायक जी सपा में नहीं आते हैं तो बरौली से एक पूर्व विधायक जो ब्राह्मण समाज से हैं वो दावेदार होंगे | अतरौली से अशोक यादव और पूर्व विधायक वीरेश यादव में से कोई एक प्रत्याशी होगा |

सपा में हॉट सीट बनी छर्रा पर पूर्व विधायक ठाकुर राकेश सिंह और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर में से कोई एक प्रत्याशी होगा | धनगर समाज के खाते में यह सीट सपा दे सकती है | अलीगढ की इगलास और खैर सीट पर रालोद चुनाव लड़ेगा | हालाँकि सपा ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन सूत्रों का कहना है कि उक्त नाम अंतिम लिस्ट में हैं |