बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

SP-RLD गठबंधन : बुलंदशहर और अलीगढ की इन सीटों पर है जयंत की जिद

  • November 7, 2021
  • 1 min read
SP-RLD गठबंधन : बुलंदशहर और अलीगढ की इन सीटों पर है जयंत की जिद

अलीगढ | समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन लगभग तय है | अखिलेश यादव के समक्ष जयंत चौधरी ने कुछ सीटों पर जिद ठान ली है | रालोद के दिल्ली वाले सूत्रों की माने तो पश्चिम में कई सीट ऐसी हैं जहाँ जयंत और अखिलेश यादव मंथन में जुटे हैं | जयंत चौधरी ने अलीगढ में बरौली, खैर और इगलास की मांग की है जबकि सपा बरौली पर अपना प्रत्याशी उतारना चाहती है लेकिन जयंत बरौली हर हाल में लेना चाहते हैं |

वहीँ, बुलंदशहर में जयंत चौधरी स्याना, अनूपशहर और शिकारपुर की मांग कर रहे हैं लेकिन जयंत अनूपशहर हर हाल में रालोद के लिए चाहते हैं | जबकि अखिलेश यादव सपा के खाते में छोटी काशी को रखना चाहते हैं | अनूपशहर पर पेंच फंस गया है | सीटों के बंटवारे के बाद जिले का सियासी गणित नए सिरे से तय होगा |