बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
October 23, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

बुलंदशहर में फिर बदलाव : कांग्रेस ने 16 ब्लाक अध्यक्षों की नई सूची की जारी, इन्हे मिली जिम्मेदारी-

  • November 7, 2021
  • 1 min read
बुलंदशहर में फिर बदलाव : कांग्रेस ने 16 ब्लाक अध्यक्षों की नई सूची की जारी, इन्हे मिली जिम्मेदारी-

बुलंदशहर | जिले में कांग्रेस ने एकबार फिर संगठन में बदलाव किया है | जिला कांग्रेस कमेटी ने 16 ब्लाकों में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति करते हुए सूची जारी है। कुछ ब्लाकों में पुराने अध्यक्षों पर ही भरोसा जताया गया है, जबकि अन्य ब्लाक में नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष को जल्द से जल्द बूथ स्तर तक की सारी कमेटियां तैयार कर उसकी सूची भेजने के लिए निर्देशित किया गया है।

जिलाध्यक्ष चौ.श्यौपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से स्वीकृति के उपरांत जिले के 16 ब्लाकों के अध्यक्षों की नई सूची जारी की गई है। इसके अनुसार बुलंदशहर ब्लाक पर सुशील शर्मा, सिकंदराबाद ब्लाक पर इजराइल गहलोत, गुलावठी ब्लाक पर शाहिद मेवाती, स्याना ब्लाक पर नवीन लोधी, ऊंचागांव ब्लाक पर राजू राणा, बीबीनगर ब्लाक पर पुष्पेंद्र नागर, अगौता ब्लाक पर प्रमोद कौशिक, डिबाई ब्लाक पर योगेश प्रताप सिंह, शिकारपुर ब्लाक पर ब्रह्पाल यादव, पहासू ब्लाक पर रिजवान खान, लखावटी ब्लाक पर ललित शर्मा, जहांगीराबाद ब्लाक पर जुगनेश शर्मा, अनूपशहर ब्लाक पर मनोज शर्मा, खुर्जा ब्लाक पर राहुल चौधरी, दानपुर ब्लाक पर सुरेंद्र लोधी एवं अरनियां ब्लाक पर यशवंत राघव को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी दो दिन के अंदर नगर कांग्रेस अध्यक्ष भी घोषित कर दिए जाएंगे। जल्द ही होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तैयारियों में जुट जाएं।