बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश राजनीति

सत्ता परिवर्तन कर समाजवादी बनाएंगे नया भारत: नसीम अहमद

  • December 9, 2021
  • 0 min read
सत्ता परिवर्तन कर समाजवादी बनाएंगे नया भारत: नसीम अहमद

बरेली। बहेड़ी विधानसभा के ग्राम भोगपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद ने कहा कि भोगपुर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। जो भाजपा सरकार की नाकामी है। कहा कि राशन कार्ड धारकों को पूरा राशन नहीं मिल रहा है, गरीबों की जेब काटी जा रही है। आने वाले 2022 में बहेड़ी व प्रदेश की जनता इसका हिसाब लेगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाने का काम करेगी।

आगे सपा नेता नसीम अहमद ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने जिस संविधान की रचना की थी और लोकतंत्र को प्रतिष्ठा दी थी, आज उस पर खतरा मंडरा रहा है। आरोप लगाया कि भाजपा का न तो लोकतंत्र में विश्वास है और नहीं संविधान में आस्था है। भाजपा संविधान और उसमें उल्लिखित संस्थाओं को भी कमजोर करना चाहती है।

डॉ अम्बेडकर और डॉ लोहिया मिलकर समाज को नई दिशा देना चाहते थे। समाजवादियों को मिलकर सत्ता परिवर्तन कर नया भारत बनाना है। सन् 2022 में जो विधानसभा चुनाव होंगे वे इस दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण और निर्णायक होंगे। इस दौरान आरिश खान, वाशिफ रज़ा खान, माज़िद खान, शाकिर खान, मुख्तार खान, ज़मीर खान, भूरा मिस्त्री, अनवार अली, पप्पू भाई, ज़रीफ़ खान, ज़ुबैर मंसूरी, परवेस सेठ, जावेद खान, शेर मोहम्मद आदि रहे