बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
October 22, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

संतकबीरनगर में स्वास्थ्य विभाग कर्मियों की IPS आकाश तोमर ने निकाली हेकड़ी, अस्पतालों पर लगा ताला

  • November 30, 2018
  • 1 min read
संतकबीरनगर में स्वास्थ्य विभाग कर्मियों की IPS आकाश तोमर ने निकाली हेकड़ी, अस्पतालों पर लगा ताला

संतकबीरनगर | जनहित के लिए जिले के कप्प्तान ने स्वास्थ्य कर्मियों की हेकड़ी निकाल दी | जनता के लिए उन्होंने न सिर्फ कर्मचारियों नेताओं को गिरफ्तार करा लिया बल्कि जनता का भी दिल जीत लिया | बिजली के करंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह मौत के बाद इमरजेंसी में हंगामा हुआ। स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप है कि परिजनों ने मारा पीटा। उसके बाद इमरजेंसी ठप कर धरना देने लगे। अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ती गई। अव्यवस्था देख कप्तान एक्शन में आये और आंदोलन कर रहे नेता नित्यानंद तिवारी और महेन्द्र पांडे सहित आधा दर्जन को गिरफ्तार करा लिया। इसके बाद पूरे जिले के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर उतर गए और अस्पतालों पर ताला जड़ दिया ।
https://www.youtube.com/watch?v=X8j53ejiBSo

बखिरा थाना क्षेत्र के संतोषपुर निवासी विशाल सिंह 22 पुत्र स्वर्गीय विजय सिंह सुबह नल गड़वाते समय 11 हजार बिजली करंट की चपेट में आ गया। परिजन अस्पताल में इलाज के लिए ले आये। डॉ एसपी सिंह का कहना है कि युवक की मौत हो चुकी थी। परिजन जबरदस्ती रेफर करा रहे थे। शव न देने पर घरवालों ने मारा पीटा और लाश छीन ले गए। उसी के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी आंदोलन करने लगे। कप्तान आकाश तोमर के मना करने के बाद आन्दोलन नहीं हटा तो कप्तान एक्शन में आये औऱ आंदोलित कर्मचारियों को अरेस्ट करा लिया । इसके बाद चिकित्सकों ने पूरे जिले की स्वास्थ्य सेवा ठप कर दिया । मरीज इलाज के लिए अस्पतालों पर भटकते रहे।