बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

अलीगढ़ के DS कॉलेज की लाइब्रेरी में निकला सांप

  • August 27, 2021
  • 1 min read
अलीगढ़ के DS कॉलेज की लाइब्रेरी में निकला सांप

अलीगढ | डीएस कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में सांप निकलने से विद्यार्थियों में खलबली मच गई। सांप-सांप की पुकार मचने लगी। इसकी खबर जब विभाग की अध्यक्ष डॉ. इंदु वार्ष्णेय को लगी तो उन्होंने सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को बुलवाया। वह अपने साथ सांप ले गया।

दोपहर करीब 12 बजे एक छात्रा अर्थशास्त्र विभाग की लाइब्रेरी में पढ़ रही थी, तभी उसकी नजर सांप पर पड़ गई। उसने सांप-सांप का शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके शोरशराबे पर डॉ. इंदु वार्ष्णेय, शिक्षक व विद्यार्थी एकत्र हो गए। इसी बीच सांप अलमारी में घुस गया। विभाग की अध्यक्ष डॉ. इंदु वार्ष्णेय ने फोन करके सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को बुला लिया। थोड़ी देर की मशक्कत के बाद व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद शिक्षकों व विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली।