बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
दिल्ली-एनसीआर पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

सोनिया गांधी ने किसान आंदोलन और कोरोना महामारी को देखते हुए अपना जन्मदिन नहीं मनाया

  • December 9, 2021
  • 0 min read
सोनिया गांधी ने किसान आंदोलन और कोरोना महामारी को देखते हुए अपना जन्मदिन नहीं मनाया

देश में किसानों का आंदोलन और कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। आज यानी, 9 दिसंबर को सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर कोई कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने का फैसला किया गया है।

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया था कि सोनिया गांधी किसानों के समर्थन में इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 में इटली में हुआ था। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी से विवाह किया था। लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में उनकी अहम भूमिका रही है। सौनिया गांधी ने फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में कई बार जगह बनाई है। मौजूदा किसानों के आंदोलन को देखते हुए उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।