बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

बुलंदशहर : शिकारपुर पर जियाउर्रहमान की कांग्रेस से दावेदारी, सपा और BJP बेचैन !

  • November 9, 2021
  • 1 min read
बुलंदशहर : शिकारपुर पर जियाउर्रहमान की कांग्रेस से दावेदारी, सपा और BJP बेचैन !

बुलंदशहर | विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जिले का सियासी तापमान तेजी से बढ़ रहा है | सबसे हॉट सीट मानी जा रही शिकारपुर विधानसभा पर कांग्रेस भी मजबूती से तयारी में जुटी हुई है | वर्तमान में योगी सरकार के राज्यमंत्री अनिल शर्मा इस सीट से विधायक हैं तो वहीं सपा, रालोद गठबंधन से नए समीकरण बन रहे हैं | इन सबके बीच पश्चिमी यूपी के चर्चित छात्र नेता रहे, वर्तमान में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट की कांग्रेस से मजबूत दावेदारी ने विधानसभा सीट पर नया समीकरण तैयार कर दिया है | बताते चलें कि शिकारपुर सीट पर जाट, ब्राह्मण और मुस्लिम समाज का वोट लगभग बराबर बराबर है |

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट विधानसभा के पहासू ब्लॉक में आने वाले गाँव नारऊ के रहने वाले है और क्षेत्र के सर्व समाज के युवाओं में उनकी अच्छी पकड़ है | छतारी, पहासू, चौढ़ेरा और अहमदगढ़ क्षेत्र के गाँवों में उनका और उनके परिवार का अच्छा सम्बन्ध है | पहासू ब्लॉक से अभी तक इस सीट पर सामान्य होने के बाद कोई विधायक नहीं हुआ है, ऐसे में ब्लॉक का अच्छा समर्थन जियाउर्रहमान के साथ है | लगभग सभी दलों में एकमात्र मुस्लिम दावेदार जियाउर्रहमान की दावेदारी ने कांग्रेस को चर्चाओं में ला दिया है | जियाउर्रहमान युवा होने के साथ साथ अच्छे वक्ता भी हैं जिससे उन्हें लोग पसंद कर रहे हैं |

शिकारपुर सीट पर जियाउर्रहमान की दावेदारी ने समाजवादी पार्टी और रालोद को बेचैन कर दिया है | जियाउर्रहमान न सिर्फ मुस्लिमो में बाकि ब्राह्मण, ठाकुर, जाट, वैश्य के साथ साथ पिछड़े और दलितों में भी पैठ रखते हैं | सपाई जानते हैं कि जिया को अगर टिकट मिला तो मुस्लिम समाज का एकतरफा समर्थन उन्हें होगा और कांग्रेस का परम्परागत वोट मिलकर सपा-रालोद गठबंधन को पीछे छोड़ देगा | वहीँ, भाजपा भी जियाउर्रहमान की दावेदारी से हलकान है | कांग्रेस ने अगर जियाउर्रहमान को टिकट दिया तो क्षेत्रीय जनमत के आगे भाजपा का रंग फीका हो जायेगा | छात्र राजनीती से निकले जियाउर्रहमान को टिकट होता है या नहीं यह तो वक्त बताएगा लेकिन शिकारपुर में सभी दलों में कांग्रेस से उनकी एकमात्र मुस्लिम दावेदारी ने चर्चाओं का नया बाजार गर्म कर दिया है |