लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी ने यूपी संगठन में अब जातीय समीकरण देखते हुए 2019 की तैयारी शुरू कर दी है | लम्बे समय से चल रही संगठन में बदलाव की अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा हाईकमान ने गुरूवार को चंदौली से सांसद महेंद्र नाथ पाण्डेय को भाजपा यूपी प्रदेश का अध्यक्ष बना दिया है | महेंद्र नाथ पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के पीछे भाजपा द्वारा यूपी में ब्राह्मण समाज को साधना माना जा रहा है | संगठन में पाण्डेय की अच्छी पकड़ मानी जाती है | यूपी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ के बनने के बाद से ही ब्राह्मण समाज में ख़ुशी का माहौल है | वहीँ निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने भी नए अध्यक्ष को बधाई दी है |
अलीगढ भाजपा के युवा नेता सौरभ पंडित ने सांसद महेंद्र नाथ पाण्डेय के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे ब्राह्मणों का सम्मान बताया | उन्होंने कहा है कि पाण्डेय जी के अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और यूपी मे जनाधार बढेगा |