बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 14, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय विशेष

बुलंदशहर : युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जियाउर्रहमान ने किया पौधारोपण

  • August 10, 2024
  • 1 min read
बुलंदशहर : युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जियाउर्रहमान ने किया पौधारोपण

बुलंदशहर | भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को शिकारपुर से पूर्व विधायक प्रत्याशी, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने छतारी में 11 पौधे लगाकर पौधारोपण किया और युवाओं को शुभकामनाएं दी | कांग्रेसियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधरोपण करने के साथ-साथ पौधे की सुरक्षा करने का संकल्प लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि युवा कांग्रेस ने देश को तमाम बड़े नेता दिए हैं, जिन्होंने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है | युवा कांग्रेस युवाओं को नेतृत्व देकर राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ता है | उन्होंने कहा कि पूरे देश में आज युवा पौधारोपण कर रहे हैं | पेड़ों से जीवनदायिनी ऑक्सीजन मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं।

जियाउर्रहमान ने कहा कि पेड़ इंसान की जरूरत हैं, यह जीवन का आधार है। मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे बहुत जरूरी है। इसके बिना हम मानव जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। पशु-पक्षियों के जीवन के लिए भी यह अति आवश्यक है। भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों की पूजा की जाती है|

इस अवसर पर कांग्रेस के पहासू ब्लॉक डॉ शखावत, नगर अध्यक्ष जावेद खान, सभासद नवाब खान, प्रदेश सचिव सुरेंद्र उपाध्याय, सराफत पहलवान, मौ सगीर, मौ उमर, वसीउल्लाह, सद्दाम, केपी बघेल, बंटी जाटव, त्रिलोक चंद्र नेताजी आदि मौजूद रहे |