बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
May 19, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

पुलिस ने अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

  • March 25, 2019
  • 0 min read
पुलिस ने अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने गांव बम्हैटा के जंगल में आज सुबह छापा मार कर अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इनसे कब्जे से बने हुए 7 बने हुए तमंचे, 29 अधबने तमंचे व हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल के निर्देश पर पूरे जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध असलाह बनाने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। कविनगर थाना क्षेत्र में सीओ सेकेंड अतिश कुमार के पर्यवेक्षण में एसएचओ कविनगर राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। बताया गया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली कि बम्हेटा के जंगल में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं।

पुलिस ने पुख्ता सूचना पर बम्हेटा के जंगल में छापा मारा तो एक टीन शेड के नीचे तमंचे बनाने का काम चल रहा था। पुलिस ने तमंचे बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की।पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया मुरसलीम कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और कैला भट्टा में चमन कालोनी का रहने वाला है। कई बार वह पहले भी पकड़ा जा चुका है। उसके साथ पकड़े गए बदमाश का नाम पिंटू है। वह हरदोई का रहने वाला है, फिलहाल नोएडा में बादलपुर क्षेत्र में रह रहा था/वहीं छह तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, 315 बोर के 29 अधबने तमंचे ब बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त आठ कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।गिऱफ्तार करने वाली टीम में प्रमुख रूप से इस टीम में कविनगर एसएचओ राज कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र बालियान, उपनिरीक्षक जितेंद्र कमार यादव हैडकांस्टेबल अरुण कुमार, चंद्र शेखर और राजकुमार, सिपाही विपिन कुमार और विनीत कुमार दूबे शामिल रहे।