बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 8, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

किसानों के आंदोलन पर योगी सरकार सख्त, सभी DM-SP को धरना खत्म कराने का दिया आदेश

  • January 28, 2021
  • 1 min read
किसानों के आंदोलन पर योगी सरकार सख्त, सभी DM-SP को धरना खत्म कराने का दिया आदेश

नई दिल्ली | गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के नाम पर हुए अराजकता के खेल के बाद अब पुलिस प्रशासन भी एक्शन मोड में है। गाजीपुर बाॅर्डर पर भारी पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी की दस कंपनियां भी तैनात हैं।

वही, सिंधु बाॅर्डर पर स्थानीय गांव वालों की ओर से भी किसानो के खिलाफ आवाज बुलंद होनी शुरू हो गई है। इन सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किसानों का धरना खत्म कराने के आदेश जारी किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से सभी डीएम और एसपी को धरना खत्म कराने का आदेश जारी किया गया है।