बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
October 23, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

बुलंदशहर में कांग्रेस नेताओं ने कहा- ‘किसानो के साथ धोखा कर रही मोदी सरकार, MSP और कर्जमाफ करेगी कांग्रेस’

  • February 16, 2024
  • 1 min read
बुलंदशहर में कांग्रेस नेताओं ने कहा- ‘किसानो के साथ धोखा कर रही मोदी सरकार, MSP और कर्जमाफ करेगी कांग्रेस’

शिकारपुर/ बुलंदशहर | तहसील क्षेत्र के गाँव खेलिया में मां भगवती आदर्श विद्यालय का वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ जिसमे सैंकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया | कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश भाटी, पूर्व विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान एडवोकेट और शिवराम बाल्मीकि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनायें दी |

जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी ने कहा कि कांग्रेस केंद्र में आते ही एमएसपी लागू करेगीं | उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी किसानो का कर्ज माफ़ किया था और इस बार सरकार में आते ही कर्जमाफ करेगी | उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है | स्कूल के वार्षिकोत्सव के बाद ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है जिसे बचाना प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है | उन्होंने कहा कि विधानसभा में सड़कों का हाल ख़राब है लेकिन भाजपा व विधायक जनता से दूर हैं | उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानो के साथ धोखा कर रही है | देश के अन्नदाता की सभी मांगे तत्काल माननी चाहिए | उन्होंने कहा कि भाजपा किसान, गरीब, मजदुर विरोधी पार्टी है इसलिए सभी को सतर्क रहना होगा |

लोकसभा की दावेदारी कर रहे है शिवराम बाल्मीकि रौरा ने कहा कि भाजपा नफरत फैला रही है जबकि कांग्रेस ने हमेशा मोहब्बत का पैगाम दिया है | उन्होंने कहा कि महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी से हालत ख़राब है लेकिन मोदी सरकार आंकड़ों में मस्त है | उन्होंने कहा कि देश बचाने के लिए कांग्रेस को मजबूत करना जरुरी है| स्कूल के प्रबंधक ब्रह्मपाल यादव ने सभी का अभिनंदन किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार चौ राजपाल सिंह ने की और सञ्चालन आशु कुरैशी ने किया |
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश भाटी, पूर्व विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान एडवोकेट, कांग्रेस नेता शिवराम बाल्मीकि, कैप्टन अनोखेलाल शर्मा, अनिल शर्मा, रवि वर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, राजकुमार प्रधान, प्रमोद प्रधान, संजय प्रधान, बॉबी सिंह प्रधान, चौ ओमवीर सिंह, साजिद खान, शाहिद खान, अनीस खान , नीतू चौधरी, अमोल यादव, देवेंद्र आदि मौजूद रहे |