बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
May 19, 2024
पंजाब राष्ट्रीय

AAP पार्टी के पंजाब प्रमुख बनाए गये सांसद भगवंत मान

  • May 9, 2017
  • 1 min read
AAP पार्टी के पंजाब प्रमुख बनाए गये सांसद भगवंत मान

चंडीगढ़। संगरूर से सांसद भगवंत मान को आम आदमी पार्टी ने पंजाब का प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी ने पंजाब के लिए पृथक पीएसी के गठन का भी फैसला किया है ताकि प्रदेश इकाई स्वतंत्रता से अपने फैसले ले सके। नयी दिल्ली में आप की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में पंजाब इकाई में सुधार के लिए एक कार्ययोजना को भी मंजूरी दी गयी।

भगवंत मान को पार्टी प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया जबकि सुनाम से आप विधायक अमन अरोड़ा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। जरगांव से विधायक सरबजीत कौर मनुके को विधानसभा में विधायक दल का उपनेता बनाया गया है। प्रवक्ता ने यहां बताया कि पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई पीएसी की बेहद लंबी बैठक में अन्य कई फैसले भी लिये गये।