बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
May 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

अखिलेश ने सपा कार्यालय पर मनाया पिता मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन, पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं का जताया आभार

  • November 23, 2020
  • 1 min read
अखिलेश ने सपा कार्यालय पर मनाया पिता मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन, पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं का जताया आभार

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव रविवार को अपने जन्मदिन पर लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंचे और अपने समर्थकों व नेताओं से बधाई और अभिवादन स्वीकार किया। मुलायम सिंह ने पार्टी नेताओं को धन्यवाद दिया और जन्मदिन समारोह के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव, सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व उदय प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने शॉल ओढ़ाकर मुलायम सिंह यादव का स्वागत किया। बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज (22 नवंबर) 82 वर्ष के हो गए हैं।

वहीँ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।