बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

सपा में बिखराव : अखिलेश के दूतों से नहीं मिले आजम खान, प्रदेशभर में चर्चाएं

  • April 24, 2022
  • 1 min read
सपा में बिखराव : अखिलेश के दूतों से नहीं मिले आजम खान, प्रदेशभर में चर्चाएं

लखनऊ | सपा में हलचल तेज हो गयी है | समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच अखिलेश यादव का डैमेज कंट्रोल का दांव फेल हो गया। आजम से सीतापुर जेल में मिलने अखिलेश के दूत पहुंचे। एक घंटे तक सपा डेलिगेशन इंतजार करता रहा। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा जेल के वेटिंग रूम में बैठे रहे है। प्रतिनिधिमंडल बार-बार अनुरोध करता रहा पर आजम मिलने को तैयार नहीं हुए। आजम ने सपा प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले। आजम ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से मैं नहीं मिलना चाहता।

आपको बता दूं कि सपा में एक फिर बिखराव होता दिख रहा है। चाचा शिवपाल की नाराजगी के बीच आजम की राहें भी सपा से जुदा होती दिख रही हैं। शिवपाल यादव ने शुक्रवार को जेल जाकर आजम खां से मुलाकात की और पहली बार अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव पर ही निशाना साधा। शिवपाल के इस तरह के बदले रुख से सपा में भी बेचैनी है। अब लगता है कि उन्होंने अपने लिए अलग राह चुनना तय कर लिया है। पार्टी से तो वह नाममात्र के लिए ही हैं। परिवार में, सैफई में या यादव लैंड में उनकी भूमिका महत्वाकांक्षा से भरी होगी तो टकराव अभी और बढ़ेगा। क्योंकि अब भूमिका बदलेगी।