बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
May 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अलीगढ में देवर ने दोस्तों संग किया भाभी से बलात्कार, तीन पर FIR

  • January 11, 2021
  • 1 min read
अलीगढ में देवर ने दोस्तों संग किया भाभी से बलात्कार, तीन पर FIR

अलीगढ | महानगर के देहली गेट इलाके की एक महिला के साथ उसके सगे देवर ने अपने दो दोस्तों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी देवर सहित उसके दो दोस्तों पर थाना क्वार्सी में एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पीड़ित महिला देहली गेट इलाके की है। कोतवाली इलाके के एक युवक के साथ उसका निकाह हुआ था। आरोप है कि लंबे समय से पति के साथ घरेलू हिंसा का विवाद चल रहा है। 2 दिन पहले उसी विवाद में समझौता कराने के नाम पर देवर मायके आया और क्वार्सी इलाके में स्थित दोदपुर में अपने मकान पर ले गया।

वहां, उसने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में उसने देहली गेट थाना पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। मगर, वहां से उसे टरका दिया। इस पर वह एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी के आदेश पर थाना क्वार्सी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।