बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
May 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

महिला सिपाही से RI ने किया बलात्कार, लखनऊ पुलिस में हड़कंप, रोते हुए वीडियो वायरल

  • January 10, 2020
  • 1 min read
महिला सिपाही से RI ने किया बलात्कार, लखनऊ पुलिस में हड़कंप, रोते हुए वीडियो वायरल

लखनऊ । रिजर्व पुलिस लाइन के आरआई प्रथम पर गम्भीर आरोप लगाने वाली महिला आरक्षी का वीडियो गुरुवार को वॉयरल हुआ। जिसमें महिला सिपाही रोते हुए नजर आ रही है। उसने आरआई पर प्रताड़ना का आरोप मढ़ने के साथ ही एसएसपी के पीआरओ को भी आरआई का पक्षधर बताया है।

https://youtu.be/xhAlCxUPcoQ

शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप-
महिला सिपाही के मुताबिक प्रतिसार निरीक्षक आशुतोष सिंह काफी दिनों से उसके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। छुट्टी मांगने पर उसे परेशान किया जाता था। उसके मुताबिक मानसिक के साथ ही आरआई ने उसका शारीरिक शोषण किया। वह अन्दर ही अन्दर घुटती रही। लोक लाज के डर से परिवार को भी इस बारे में नहीं बताया। महिला सिपाही की चुप्पी देख कर आरोपी की हरकतें बढ़ गई। नतीजतन उसने एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी को पत्र लिखा। वह कप्तान से मिलने के लिये उनके आवास भी गई थी। जहां मौजूद पीआरओ ने आरआई का मामला जान कर उसे मिलने नहीं दिया।

https://youtu.be/KlsWitwHspI

एएसपी हाईकोर्ट करेंगी जांच-
एएसपी उत्तरी अमित कुमार ने बताया कि सिपाही के आरोपों से संबंधित जांच एएसपी हाईकोर्ट रुचिता कुमार को सौंपी गई है। उनसे तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। इस बीच एएसपी ने बताया कि महिला सिपाही से फोन पर बात हुई थी। वह छुट्टी पर शहर से बाहर गई हुई। उसके लौटने पर बयान दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।