बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
May 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में की राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी, अलीगढ के कांग्रेसियों में आक्रोश  

  • October 13, 2020
  • 1 min read
कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में की राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी, अलीगढ के कांग्रेसियों में आक्रोश  

अलीगढ | उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के निर्देश पर बने व्हाट्स एप ग्रुप पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के संबंध में अभद्र पोस्ट करने पर कांग्रेसियों में आक्रोश है। कांग्रेसियों ने ग्रुप एडमिन जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह और पोस्ट डालने वाले कार्यकर्ता मनोज पवार को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित करने की मांग की है। इधर, इस मामले में कांग्रेस के नेता ठाकुर आनंदपाल सिंह ने थाना बन्नादेवी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

https://www.youtube.com/watch?v=lxI2ipfrB1k

युवक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर आनंदपाल सिंह, वरिष्ठ नेता मनोज सक्सेना, इंजीनियर आगा यूनुस, विनोद पांडे आदि ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पत्र लिखकर कहा है कि व्हाट्स एप ग्रुप पर जो राहुल गांधी के संबंध में पोस्ट डाली गई है, उससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। यह ग्रुप कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह चला रहे हैं। कांग्रेस के जिला महासचिव एमएल पापा ने भी प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेसियों ने कहा कि इस मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई भी कर सकते हैं।

वहीँ, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि जिसने भी यह पोस्ट डाली है, उसके खिलाफ संगठन के स्तर पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए लिख रहा हूं। उसे अधिक से अधिक समय के लिए पार्टी से निष्कासित कराया जाएगा। कानूनी कार्रवाई करने के लिए भी अधिवक्ताओं से मशविरा लिया जा रहा है। आईटी और साइबर एक्ट में मामला दर्ज कराया जाएगा।