बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

बुलंदशहर : जियाउर्रहमान ने दीं दीपोत्सव की शुभकामनाएं, बोले- ‘भगवन राम नफरत और जाति धर्म की राजनीति करने वालो का खात्मा करेंगे’

  • November 4, 2021
  • 1 min read
बुलंदशहर : जियाउर्रहमान ने दीं दीपोत्सव की शुभकामनाएं, बोले- ‘भगवन राम नफरत और जाति धर्म की राजनीति करने वालो का खात्मा करेंगे’

बुलन्दशहर | युवा कांग्रेस के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष और शिकारपुर के लोकप्रिय नेता जियाउर्रहमान एडवोकेट ने दिवाली के पर्व पर समस्त जनपद वासियों बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं | उन्होंने बधाई संदेश में कहा कि सभी लोग आपसी सद्भावना एवं भाईचारा के साथ दीपावली मनाएं मां लक्ष्मी आप लोगों की खुशियों में चार चांद लगाएं महालक्ष्मी जी की कृपा आप सभी लोगों पर सदैव बनी रहे |

उन्होंने ईश्वर से कामना की है कि यह दिवालीउत्तर प्रदेश के लोगों के लिए नया सवेरा लाएगी और नफरत और जाति धर्म की राजनीति करने वालो का खत्म करेगी | उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस बार झूठे और फरेबी लोगों का नाश करेगी और कांग्रेस को सत्ता में लाएगी | उन्होंने यह भी कहा कि भगवान् राम इस दीपावली पर प्रदेश और देश से नफरत और जाति धर्म की राजनीति करने वालों का नाश करेंगे |