बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
October 23, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अलीगढ़ में मुस्लिम नेताओं ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला

  • November 4, 2021
  • 1 min read
अलीगढ़ में मुस्लिम नेताओं ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला

अलीगढ | जिन्ना को लेकर दिए बयान से अखिलेश यादव के खिलाफ लोगों में गुस्सा है | पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की तुलना मोहम्मद अली जिन्ना से किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों ने देहलीगेट चौराहे पर अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। भाजपा के मुस्लिम नेताओं ने अखिलेश का पुतला फूंककर बयान की निंदा की |

मोर्चा अध्यक्ष इमरान अलीम ने कहा कि अखिलेश यादव सरदार पटेल की तुलना जिन्ना से कर ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। सरदार पटेल भारत की अखंडता में विश्वास रखते थे जबकि जिन्ना ने जिद के चलते भारत के दो टुकड़े करवा दिए। पुतला दहन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।