बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

सुदर्शन न्यूज़ और जहरीले सुरेश चव्हाणके पर तत्काल प्रतिबंध लगाए मोदी सरकार : अलका लांबा

  • August 27, 2020
  • 1 min read
सुदर्शन न्यूज़ और जहरीले सुरेश चव्हाणके पर तत्काल प्रतिबंध लगाए मोदी सरकार : अलका लांबा

नई दिल्ली | देश में नफरत और जहरीले कार्यक्रम मीडिया में बढ़ते जा रहे हैं | सुदर्शन न्यूज़ के मालिक सुरेश चव्हाणके ने एक वीडियो डालकर सनसनी फैला दी है | चापलूसी और नफरत के सभी आयाम तोड़ते हुए सुरेश ने यूपीएससी में मुस्लिमो की बढ़ती भागीदारी को नौकरशाही जिहाद बताया है जिसके खिलाफ देशभर के पत्रकार, समाजसेवी, नेता और अफसर विरोध कर रहे हैं | कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने सुदर्शन न्यूज़ और सुरेश चव्हाणके पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है | अलका ने कार्यवाही न होने पर मोदी सरकार पर सवालिया निशान खड़ा किया है |

अलका लांबा ने ट्वीट किया कि #RSS #BJP को चुनौती देता यह नमूना न सिर्फ लोकतंत्र के लिए खतरनाक है बल्कि समाज के लिए अत्यंत घातक है। मोदी सरकार से मेरी माँग है कि सुदर्शन न्यूज़ और इसके इस जहरीले,नफ़रत फ़ैलाने वाले मालिक पर तत्काल प्रतिबंध लगाए. अन्यथा समझा जाएगा कि सरकार के इशारे पर ही यह सब हो रहा है.

एक अन्य ट्वीट में अलका लांबा ने लिखा किअगर यह प्रोग्राम समय रहते रद्द नहीं किया गया और ऊपर से दबाब में इस आदमी के खिलाफ़ कोई कानूनी कार्यवाही भी नहीं की गई तो यक़ीनन लोगों की भावनाएं भड़कने से हिंसा होने का डर है, कार्यवाही ना होने के कारण उत्पन्न स्थिति की पूरी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन पर ही होगी.