बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
May 18, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

UP पुलिस ने कमलेश तिवारी के कातिलों पर रखा ढाई लाख का इनाम, लखनऊ लाए गए साजिशकर्ता

  • October 21, 2019
  • 1 min read
UP पुलिस ने कमलेश तिवारी के कातिलों पर रखा ढाई लाख का इनाम, लखनऊ लाए गए साजिशकर्ता

लखनऊ | यूपी पुलिस कमलेश तिवारी हत्याकांड की साजिश रचने वाले आरोपियों को गुजरात से लेकर लखनऊ पहुंच गई है। दोनों को सोमवार की सुबह फ्लाइट से लखनऊ लाया गया। बताया जा रहा है कि अब दोपहर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच मीडिया से बचने के लिए पुलिस ने कई बार फ्लाइट का समय बदला। वहीं, यूपी पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों अशफाक और मेईनुद्दीन पर ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=Ruxw52O9ZOU

आपको बता दें कि राजधानी में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या की साजिश गुजरात में रची गई थी। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से यूपी पुलिस और गुजरात एटीएस ने गुजरात के सूरत से तीन लोगों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता रशीद पठान, कमलेश के कत्ल को वाजिब बताने वाला मौलाना मोहसिन शेख और 16 अक्तूबर को मिठाई खरीदने वाले फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=K3ul4-B7L_Q

हत्या करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार करने के लिए अलग अलग टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि कमलेश की हत्या 2015 पैेगंबर साहब को लेकर दिए गए विवादित बयान की वजह से की गई है। इस घटना को अंजाम देने का प्लान रशीद पठान ने बनाया। इसके लिए मोहसिन ने 2015 में कमलेश द्वारा दिए गए विवादित बयान को दिखा कर प्रेरित किया। फैजान ने वह मिठाई खरीदी थी, जिसे लेकर हत्यारे लखनऊ आए थे।