बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
May 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

मुजफ्फरनगर में प्रियंका गांधी, कहा- ‘पुलिस ने मदरसे में घुसकर छात्रों को बेरहमी से पीटा’, UP में सियासी पारा हाई

  • January 4, 2020
  • 1 min read
मुजफ्फरनगर में प्रियंका गांधी, कहा- ‘पुलिस ने मदरसे में घुसकर छात्रों को बेरहमी से पीटा’, UP में सियासी पारा हाई

मुजफ्फरनगर । प्रियंका गांधी ने मुजफ्फरनगर में कई परिवारों से मुलाकात की। प्रियंका ने कहा कि मौलाना असद ने मुझे बताया कि पुलिस ने मदरसे के अंदर घुसकर छात्रों को बेरहमी से पीटा और फिर बच्चों को जेल में डाल दिया। प्रियंका ने कहा कि पीड़ितों में किसी का हाथ टूटा हुआ है और किसी के टांगों में पट्टी हुई है। प्रियंका के अनुसार पीड़ित लोगों का कहना है कि पुलिस ने घरों में घुसकर लोगों के साथ मारपीट की है।

https://youtu.be/WcPplXrFi40

वहीं प्रियंका गांधी दूसरे परिवार नूर मोहम्मद के यहां पहुंचीं। यहां पीड़ितों का हाल देख प्रियंका ने कहा कि यह बहुत ही दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि पीड़िता सात माह की गर्भवती हैं और उसके छोटी सी एक बच्ची है। प्रियंका ने कहा हम कोशिश करेंगे कि जहां- जहां अन्याय हुआ हम वहां जाएंगे और पीड़ित लोगों की मदद करेंगे। उनका कहना है कि पुलिस का काम जनता की सुरक्षा करना है लेकिन यहां तो उल्टा हुआ है। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने रुकैया परवीन से भी मुलाकात की, जिनकी आज शादी हो रही है। प्रियंका ने कहा कि पुलिस ने परवीन के घर में तोड़फोड़ की और उसके घर में रखा दहेज का सामान भी तोड़ दिया गया।

https://youtu.be/U0VxiMPnJAE

वहीं पूरे उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने राज्यपाल को एक बहुत लंबी चिट्टी भेजी है। उसमें पूरी डिटेल है। पुलिस ने लोगों को किस तरह से पीटा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पुलिस ने बच्चों को भी जेल में डाला है जो कि बहुत गलत है। इसके अलावा पाकिस्तान में गुरुद्वारा पर हुए पथराव के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि जहां- जहां गलत होता है। वह गलत है। गलत काम किसी को नहीं करना चाहिए।

बता दें कि प्रियंका गांधी का काफिला नहर की पटरी से होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचा है। कांग्रेसियों के अनुसार प्रियंका गांधी उपद्रव में मारे गए मृतक के परिजनों से मुलाकात करेंगी। यह भी बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वापस लौटते वक्त मेरठ होते हुए जाएंगी।