बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 8, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति साक्षात्कार

उस्मान खान की सक्रियता से अलीगढ के सपाइयों में हलचल, पढ़िए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर उन्होंने क्या कहा-

  • June 19, 2020
  • 1 min read
उस्मान खान की सक्रियता से अलीगढ के सपाइयों में हलचल, पढ़िए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर उन्होंने क्या कहा-

यूपी में समाजवादी पार्टी मिशन 2022 चलाये हुए है | प्रदेश के सपाई राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के अभियान में जुटे हुए हैं | लॉकडाउन में भी सपाइयों की सक्रियता कम नहीं हुई है, जिसको लेकर जनता में सकारात्मक सन्देश गया है | सूबे की राजनीति में मुस्लिम सियासत का केंद्र समझे जाने वाले अलीगढ में भी सियासी तापमान मिशन 2022 को लेकर गर्म है | भाजपा के बाद सबसे ज्यादा हलचल सपा में है | कोरोना लॉक डाउन में ही अलीगढ की राजनीती में एक युवा नेता की एंट्री ने समाजवादी पार्टी में भूचाल ला दिया हैं | मठाधीश बने बैठे कई नेताओं का चैन इस युवा सपाई की एंट्री से उड़ गया है | जी हाँ, अलीगढ की राजनीति में समाजवादी पार्टी के युवा चेहरे उस्मान खान की सक्रियता से हलचल है | 2022 में कोल विधानसभा पर टकटकी लगाए कई दिग्गजों की दावेदारी उस्मान खान के आने से मुश्किल हो गयी है | सपा के कई नेता उस्मान खान को घेरने की रणनीति में जुटे हैं | इन सभी सवालो को लेकर हमारे संवाददाता ने उस्मान खान से बातचीत की | पेश हैं सपा में तेजी से लोकप्रिय हो रहे इस नेता से वार्ता के प्रमुख अंश-

सवाल : आपका पूरा परिचय ? शिक्षा कहाँ से पूरी हुयी ?
उस्मान खान : अलीगढ में अतरौली नगर मेरा घर है | मैंने स्कूलिंग केंद्रीय विद्यालय नई दिल्ली से और डिप्लोमा इंजीयरिंग अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से किया है | बीटेक और एमटेक एमिटी यूनिवर्सिटी से किया है | ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से भी उच्च शिक्षा ग्रहण की है |

सवाल : राजनीति को क्यों चुना ? आपका क्या मकसद है ?
उस्मान खान : वर्तमान समय में राजनैतिक व्यवस्था बहुत जर्जर स्थिति में है | पढ़े लिखे युवाओं का इस व्यवस्था में आना जरुरी है | देश के प्रत्येक नागरिक का विकास राजनीति से ही संभव है | शुरू से मेरी रूचि सियासत में रही है और इस व्यवस्था में आकर समाज के हित में कार्य करने की रही है | लोगों के हित में कार्य करने की भावना लेकर और युवाओं, गरीबों के हक की लड़ाई लड़ना ही मेरा मकसद है |

https://www.youtube.com/watch?v=3pQm1NNqK5w

सवाल : समाजवादी विचारधारा और सपा ही क्यों ?
उस्मान खान : देश के प्रत्येक वर्ग, धर्म, जाति को साथ लेकर चलने का जो विजन और क्षमता समाजवादी विचारधारा में है वो किसी अन्य विचारधारा में नहीं | समाजवादी पार्टी ने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंखयकों, गरीबों, किसानो और युवाओं की हमेशा लड़ाई लड़ी है | युवाओं को नेतृत्व देने का कार्य किया है | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के पास देश और प्रदेश के छात्रों व युवाओं के लिए विजन है | उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकलाल में जो कार्य किये वो आज भी एक मिसाल हैं | प्रदेश और देश को अखिलेश यादव जी के नेतृत्व की जरुरत है | उनको मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी में आया हूँ |

सवाल : कोल विधानसभा पर आपकी दावेदारी है ?
उस्मान खान : राजनीति में आकर चुनाव लड़ने का मकसद प्रत्येक नेता का होता है, मेरा भी है | लेकिन फिलहाल मैं पार्टी से लोगों को जोड़ना चाहता हूँ, लोगों की लड़ाई लड़ना चाह्त्ता हूँ | कोल विधानसभा के चुनाव में अभी वक्त है | दावेदारी करूँगा और पार्टी का नेतृत्व जो निर्देश/आदेश देगा वो मानूंगा | फिलहाल अखिलेश यादव जी की सोच को बढ़ाना मेरा प्रथम ध्येय है |

सवाल : यूपी में भाजपा की सरकार है, 2022 को लेकर क्या कहेंगे ?
उस्मान खान : लोगों ने भाजपा को प्रचंड बहुमत की सरकार देकर विकास करने और सेवा करने का मौक़ा दिया लेकिन भाजपा फ्लॉप शो साबित हुई है | स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा और कानून व्यवस्था हर मोर्चे पर योगी सरकार फेल है | लोगों को धर्म के आधार पर भाजपा बाँट रही है, नफरत फैला रही है | लोगों को भाजपा को वोट देने का अब पछतावा हो रहा है | 2022 का यूपी की जनता बेसब्री से इन्तजार कर रही है | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 300 से अधिक सीट लेकर फिर मुख्यमंत्री बनेगे | हमारा भी पहला मकसद अखिल४श यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है |

सवाल : समाजवादी पार्टी में आपकी सक्रियता से हलचल है ? पीपीई किट मसले पर सवाल उठे हैं ?
उस्मान खान : अलीगढ मेरा घर है | अतरौली में रहा हूँ, एएमयू से शिक्षा ली है | समाजवादी पार्टी में अब सक्रिय रहकर पार्टी और अखिलेश यादव जी की नीतियों को आगे बड़ा रहा हूँ | समाजवादी पार्टी के सभी नेता और कार्यतकर्ता मेरा परिवार हैं, सभी का सहयोग मुझे मिल रहा है | हलचल जैसी कोई बात नहीं है, सभी मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं | रहा पीपीई को लेकर आई ख़बरों का तो मेरे राजनैतिक प्रतिद्वंदी मेरी सक्रियता से बौखला गए हैं | समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं | उनकी बौखलाहट जायज है, उसने यही कहूंगा कि 2022 में समाजवादी पार्टी को सरकार में आने से कोई रोक नहीं सकता |

सवाल : युवाओं और सपाइयों को कोई सन्देश ?
उस्मान खान : सपा के सभी साथियों और प्रदेश के युवाओं से यही कहूंगा कि समाजवादी पार्टी और विचारधारा में ही सभी का हित है | राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से जुड़े और उन्हें मजबूत करें | भाजपा और आरएसएस से समाजवादी पार्टी ही देश और प्रदेश को बचा सकती है |