बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

दिल्ली में हुई बुलन्दशहर कांग्रेस की समीक्षा बैठक

  • April 21, 2022
  • 0 min read
दिल्ली में हुई बुलन्दशहर कांग्रेस की समीक्षा बैठक

बुलंदशहर | विधानसभा चुनाव 2022 में हार के कारणों और भविष्य की रणनीति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर जीतेन्द्र भंवर सिंह ने जिले के नेताओं के साथ नई दिल्ली समीक्षा बैठक की | कांग्रेस महसचिव ने प्रत्याशियों से संगठन और चुनाव में रही खामियों को लेकर विस्तृत वार्ता की | जिले के नेताओं ने संगठन और भविष्य में रणनीति को लेकर अपने अपने विचार पार्टी महासचिव के सामने रखे |

शिकारपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एड ने बताया कि समीक्षा बैठक में सभी ने अपने विचार रखे हैं | पार्टी नेतृत्व ने लोगों के अधिकार और न्याय की लड़ाई जारी रखने का निर्देश दिया है | उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और रालोद भाजपा की बी टीम हैं | भाजपा को सिर्फ कांग्रेस ही रोक सकती है | उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है | प्रत्येक नगर, गाँव और बूथ पर संगठन को मजबूत करेंगे |

दिल्ली में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश भाटी, युवा जिलाध्यक्ष और प्रत्याशी रहे जियाउर्रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रत्याशी रहे टुक्की मल खटीक, इसराइल गेहलोत, सुभाष चैयरमेन, संजय शर्मा, निजाम मलिक, खालिद हाशमी, सुरेंद्र उपाध्याय, शशिभूषण शर्मा, प्रमोद कौशिक आदि मौजद रहे |