बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 8, 2024
दिल्ली-एनसीआर

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा सवा अरब आबादी को मुुफ्त स्वास्थ्य सेवा देना आसान बात नहीं

  • May 24, 2017
  • 0 min read
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा सवा अरब आबादी को मुुफ्त स्वास्थ्य सेवा देना आसान बात नहीं

नयी दिल्ली | विश्व स्वास्थ्य संगठन की नीति नियामक इकाई ‘वर्ल्ड हेल्थ एसेंबली’ की जिनेवा बैठक में भारत ने यह कहकर धाक जमाई है कि सीमित संसाधनों के बावजूद देश में सवा अरब आबादी को मुफ्त चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री  नड्डा ने इस सदंर्भ में सदस्य देशों के मंत्रियों के समक्ष देश में चलाए जा रहे पोलियाे उन्मूलन और प्रसव पूर्व टीकाकरण अभियान समेत संचारी और गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शुरु किए गए विभिन्न टीकाकरण अभियान तथा जेनरिक दवाओं और सस्ते चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता के प्रयासों की प्रभावी प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत स्रहस्राब्दि लक्ष्य 3 के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र के नौ बड़े लक्ष्यों को हासिल कर लेगा, हालांकि देश की बड़ी आबादी को देखते हुए यह लक्ष्य हासिल करना एक बड़ी चुनौती है लेकिन इसके बावजूद आमजन को गुणवत्ता युक्त किफायती स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।