बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

मिशन UP पर कांग्रेस : ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ का दूसरा चरण शुरू, ट्रेनिंग लेंगे 30 हजार कार्यकर्ता

  • September 15, 2021
  • 1 min read
मिशन UP पर कांग्रेस : ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ का दूसरा चरण शुरू, ट्रेनिंग लेंगे 30 हजार कार्यकर्ता

लखनऊ | कांग्रेस मिशन 2022 में दमदारी से जुटी हुई है | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक ढांचे की मजबूती को धार दे रही कांग्रेस के प्रशिक्षण से पराक्रम अभियान का दूसरा चरण बुधवार को शुरू हो गया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निदेर्श पर प्रशिक्षण से पराक्रम अभियान के दूसरे चरण में पूरे प्रदेश में दो सौ से ज्यादा प्रशिक्षण शिविर लगाकर 30 हजार से ज्यादा कार्यकतार्ओं और पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जायेगा।

उन्होने बताया कि पार्टी ने पिछली जुलाई से एक विशेष ट्रेनिंग टास्क फोर्स का गठन किया है जो अनवरत प्रशिक्षण के कार्य को अंजाम दे रही है। प्रशिक्षण से पराक्रम महाभियान के पहले चरण में कांग्रेस ने अपने तकरीबन 25 हज़ार कार्यकतार्ओं को प्रशिक्षण दिया था। 11 दिनों तक जिलावार चले इस अभियान के पहले चरण में चालीस सदस्यीय सात मास्टर ट्रेनर टीमों ने यूपी के सभी जिलों में जिला और शहर कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ ब्लाक अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों और न्याय पंचायत अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया था।अब यह अभियान विधानसभावार शुरू हो रहा है। गौरतलब है कि इस अभियान के तहत कांग्रेस ने सात सौ प्रशिक्षण शिविरों के जरिये दो लाख पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का महाभियान शुरू किया है। यह महाभियान चार चरणों में पूरा होगा।

इस प्रशिक्षण शिविर में पांच विभिन्न विषयों पर ट्रेनिंग दी जा रही है। बूथ मैनेजमेंट पर विशेष फोकस किया जा रहा है। साथ ही साथ सोशल मीडिया के बेहतरीन उपयोग के लिए पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस की विचारधारा, भाजपा- आरएसएस का सच और किसने बिगाड़ा उत्तर प्रदेश नाम से तीन अलग अलग कार्यशाला आयोजित की जा रही है। ‘किसने बिगाड़ा यूपी’ के अंतर्गत भाजपा के अलावा सपा-बसपा राज की कमियों को उजागर करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।