बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
May 19, 2024
छात्र एवं शिक्षा

अलीगढ में इन्टरनेट सेवा बहाल, AMU में तनावपूर्ण शांति, छात्र नेता अजय सिंह सहित 8 छात्र निलंबित

  • February 14, 2019
  • 1 min read
अलीगढ में इन्टरनेट सेवा बहाल, AMU में तनावपूर्ण शांति, छात्र नेता अजय सिंह सहित 8 छात्र निलंबित

अलीगढ | अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र गुटों में टकराव के बाद भाजपा बनाम अमुवि छात्र हुई लड़ाई का अभी कोई अंत होता नहीं दिख रहा है | सत्ताधारी भाजपा अमुवि छात्रों पर कार्यवाही को लेकर अडिग है तो हजारों की संख्या में छात्र भी धरना देकर भाजपाइयों पर कार्यवाही के लिए अड़े हुए हैं | कैंपस के चारों ओर तनावपूर्ण शांति है, हर तरफ पुलिस मुस्तैद है | शहर में तरह तरह की चर्चाओं का माहौल हैं | वहीँ बुधवार को अमुवि प्रशासन ने छात्र नेता अजय सिंह सहित 8 छात्रों को निलंबित कर दिया है |

https://www.youtube.com/watch?v=J8v93i7e0eI

मंगलवार को हुए विवाद के बाद अमुवि प्रशासन ने छात्र नेता ठाकुर अजय सिंह सहित उनके गुट से मनीष कुमार, अमन शर्मा व पवन जादौन को निलंबित कर कैंपस बैन कर दिया है | दूसरे गुट से इमरान खान, अब्दुल माबूद, फरहान जुबैरी व आदिल खान को निलंबित कर कैंपस प्रतिबंधित किया है | वहीँ एमयू छात्र इमरान खान, अब्दुल महमूद, फरहान जुबैरी व अदील खान के निलंबन के विरोध में छात्रों में बुधवार देर रात प्रॉक्टर कार्यालय पर ताला जड़ दिया। छात्रों की मांग है कि निलंबन वापस लिया जाए। अगर ऐसा न हुआ तो कुलपति के आवास पर भी ताला लगा दिया जाएगा। वहीँ छात्र नेता अजय सिंह ने निलंबन को मनमानी और तानाशाही करारा दिया है | उन्होंने कहा है कि वह हिन्दू छात्रों के अधिकार की बात उठाते रहेंगे |

https://www.youtube.com/watch?v=66839zAKdzc

दूसरी तरफ जिलाधिकारी द्वारा जिले में इन्टरनेट सेवा 22 घंटे बाद बहाल करा दी है |डीएम ने सभी से शांति बनाये रखने और अफवाहें न फ़ैलाने की अपील की है |