बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 8, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

UP में पुलिस खुद हुई लाचार, BJP नेता ने झाँसी में SP सिटी को पीटा, वीडियो हुआ वायरल, देखें-

  • December 4, 2020
  • 1 min read
UP में पुलिस खुद हुई लाचार, BJP नेता ने झाँसी में SP सिटी को पीटा, वीडियो हुआ वायरल, देखें-

झाँसी | झांसी में एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ । प्रथम वरीयता के बाद सेकेंड वरीयता में भी सपा प्रत्याशी मान सिंह के आगे रहने के बीच भाजपा के दो विधायक मतगणना स्थल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भिड़ गए। पुलिस वालों का ही डंडा छीनकर हमला कर दिया। इतना ही नहीं भाजपा नेता ने एसपी सिटी की पिटाई भी कर दी | एसपी सिटी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |

खबर के अनुसार पहली वरीता में सपा प्रत्याशी करीब ढाई हजार वोटों से आगे रहे, इसके बाद द्वतीय वरीयता की गिनती शुरू हुई तो उसमें भी करीब दो हजार वोटों से आगे हो गए। यह खबर मतगणना स्थल के बाहर पहुंची तो भाजपा के सदर व बबीना विधायक और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें मतगणना स्थल में अंदर जाने से रोका जिस पर झड़प हो गई।

इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, इससे आक्रोशित दोनों विधायक बाहर धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ देर बाद चंद लोगों के साथ विधायकों को अंदर जाने दिया गया लेकिन भारतीय जनता पार्टी के बाकी कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोक दिया गया। बाहर कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। जानकारी होने पर सपा नेता भी वहां पहुंच गए और वह भी भाजपा के खिलाफ धरने पर बैठ गए, उन्होंने पुलिस प्रशासन के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाए। इस बवाल से मतगणना प्रभावित हुई जिसके बाद राउंडवार घोषणा रोक दी गई ।