बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 8, 2024
उत्तर प्रदेश

अलीगढ मेयर चुनाव : फुरकान के जीतने पर भाजपा ने की रिकाउंटिंग की मांग, परिणाम रुका, बसपाइयों में बेचैनी बड़ी, देखें वीडियो

  • December 1, 2017
  • 1 min read
अलीगढ मेयर चुनाव : फुरकान के जीतने पर भाजपा ने की रिकाउंटिंग की मांग, परिणाम रुका, बसपाइयों में बेचैनी बड़ी, देखें वीडियो

अलीगढ | मेयर चुनाव में बसपा के मौ फुरकान द्वारा भाजपा के डॉ राजीव अग्रवाल को हराने के बाद अब भाजपाइयों ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया है | दोपहर दो बजे तक मतगणना पूरी हो चुकी थी जिसमे बसपा के मौ फुरकान ने भाजपा के डॉ राजीव को ग्यारह हजार वोटो से हरा दिया था | टीवी चैनल से लेकर सोशल मीडिया और प्रशासन के आंकड़ो में बसपा के फुरकान की जीत तय हो गयी |

सुबह से ही जीत की आस लगाये भाजपाइयों को बसपा की जीत से झटका लगा है | भाजपाइयों ने चुनाव परिणाम रुकवा दिया है और रिकाउंटिंग का प्रार्थना पत्र दिया है | प्रशासन ने मतगणना के नतीजे रोक दिए हैं | भाजपा बौखलाहट में प्रशासन पर हराने का आरोप लगा रही है | भाजपा डॉ राजीव अग्रवाल ने तो प्रशासन को बसपाई मानसिकता का बताया है | मतगणना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस फाॅर्स तैनात है |

धनीपुर मंडी में हो रही मतगणना स्थल के बाहर भारी संख्या में बसपा और भाजपा के कार्यकर्ता जमे हुए हैं | पीएसी और आरएएफ ने भी बाहर मोर्चा संभाला हुआ है | वहीँ बसपाइयों में जीतने के बाद परिब्नाम न घोषित होने से बेचैनी बड़ी हुई है |
देखना यह है कि अब परिणाम कितनी देर में घोषित होता है ?

https://www.youtube.com/watch?v=qoc3gOsMbPI