बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 8, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अलीगढ से बड़ी खबर : BSP के कार्यालय में तोड़फोड़, कार्यकर्ताओं ने लगाया पंचायत चुनाव में टिकट बेचने का आरोप

  • March 10, 2021
  • 1 min read
अलीगढ से बड़ी खबर : BSP के कार्यालय में तोड़फोड़, कार्यकर्ताओं ने लगाया पंचायत चुनाव में टिकट बेचने का आरोप

अलीगढ | अलीगढ से बड़ी खबर सामने आ रही है |  बसपा के कार्यालय में पंचायत चुनाव में टिकट के लिए रूपये लेने का आरोप लगाते हुए कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की गई है | अलीगढ़ में बुधवार को बसपा कार्यालय में जबरदस्त तोड़फोड़ हो गई। यह तोड़फोड़ तब हुई जब यहां नगर पंचायत चुनाव को लेकर बैठक हो रही थी। यहां कार्यकर्ताओं ने टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया।

बैठक में बसपा जिला अध्यक्ष रतनदीप समेत अन्य पदाधिकरी व कार्यकर्ता मौजूद थे। मामला बढ़ता देख पुलिस को घटना की सूचना दी गई तब पुलिस वहांं पहुंची और मामले को शांत कराया। यह थाना बन्नादेवी इलाके के सूतमील चौराहा स्थित बसपा कार्यालय का मामला है |