बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 8, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अलीगढ : वार्ड 13 से निर्दलीय प्रत्याशी कुशवीर सिंह कांग्रेस में शामिल, पार्टी ने दिया समर्थन

  • April 21, 2021
  • 1 min read
अलीगढ : वार्ड 13 से निर्दलीय प्रत्याशी कुशवीर सिंह कांग्रेस में शामिल, पार्टी ने दिया समर्थन

अलीगढ | जिला पंचायत के वार्ड नंबर 13 से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व छात्र नेता कुशवीर सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है | कुशवीर सिंह ने अपने दर्जनों  साथियों के साथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित के आव्हान पर बुधवार को मेडीकल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौ सुरेंद्र सिंह और महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्या ली | युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग देव चौहान, प्रदेश महासचिव जियाउर्रहमान ने सभी का माला और कांग्रेस की पट्टिका पहनाकर अभिनंदन किया | कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ सुरेंद्र सिंह ने कुशवीर सिंह को जिला पंचायत के वार्ड 13 से  कांग्रेस का समर्थन पत्र सौंपा ।

कुशवीर सिंह ने कहा कि गाँव और किसान का हित कांग्रेस में ही सुरक्षित है | जिला पंचायत में सीट  जीतकर लोगों की आवाज बुलंद करेंगे |
इस अवसर पर अलीगढ़ जिलाध्यक्ष चौ सुरेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग देव चौहान, प्रदेश महासचिव जियाउर्रहमान एडवोकेट, रितेश यादव, सौरभ राना, ठाकुर संतोष सिंह, अवधेश सिंह, शमशेर खान, कलुआ, नारायण सिंह, मलुआ ठाकुर, सूरज ठाकुर, केपी ठाकुर, कुलदीप, अमित, राहुल, निशांत, मोहित आदि मौजूद रहे ।